फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म भरवाने के चक्कर में लगवा बैठा 50 हजार की चपत

Tue, 30 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
पैसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक में रुपये जमा करवाने आया एक युवक फॉर्म भरवाने के चक्कर में 50 हजार की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। रुपये लेकर फरार हुए शख्स की काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। पीड़ित युवक फिलहाल अपने स्तर पर उक्त शख्स को तलाशने में जुटा है। इसलिए रात तक उसने घटना की शिकायत पुलिस थाने में नहीं दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी साहिल सोमवार डेढ़ बजे डबवाली रोड स्थित एक बैंक में 50 हजार रुपये जमा करवाने गया। साहिल को रुपये जमा करवाने वाला फार्म भरना नहीं आया और उसने बैंक में खड़े एक शख्स से उसका फार्म भरकर देने को कहा। साहिल ने उक्त शख्स पर भरोसा करके उसे फार्म और 50 हजार रुपये दे दिए। साहिल काउंटर पर लगी लाइन के पास जाकर खड़ा हो गया। उसने सोचा की ऐसे जल्दी नंबर आ जाएगा। उक्त शख्स फार्म भरते हुए एकदम से 50 हजार लेकर बैंक से रफू चक्कर हो गया।

साहिल की नजर कुछ देर के लिए ही उक्त शख्स के ऊपर से हटी थी। उसके नजर न आने पर साहिल घबरा गया और उसकी तलाश शुरू कर दी। बैंक के आसपास दूर तक तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। बैंक अधिकारी को इस बारे में उसने बताया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना न देने का एक कारण यह भी है कि साहिल खुद अपनी नादानी के कारण धोखाधड़ी का शिकार हुआ। जग हंसाई से बचने के लिए वह पहले अपने स्तर पर 50 हजार की चपत लगाकर फरार हुए शख्स की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें