फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सिरसा में पराली जलाने का पहला मामला आया सामने, किसान पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 04:11 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिरसा कार्यालय की ओर से थाना बड़ागुढ़ा में दी गई शिकायत में बताया गया कि रघुआना में किसान चंद्रपाल सिंह के खेत में पराली जलाने की घटना सामने आई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले ओढ़ा ब्लॉक के बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव  रघुआना में पराली जलाने के मामले में एक किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिरसा की शिकायत पर की गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर पराली जलाने की घटना की पुष्टि की।  अहम बात यह है कि अभी तक जिले में महज 4 प्रतिशत धान की कटाई भी नहीं हुई हैं। गेहूं की बिजाई का वक्त अभी भी बहुत है। ऐसे में पराली जलाने का मामला सामने आने पर चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिरसा कार्यालय की ओर से थाना बड़ागुढ़ा में दी गई शिकायत में बताया गया कि रघुआना में किसान चंद्रपाल सिंह के खेत में पराली जलाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद मौके का निरीक्षण किया तो 10 मरले भूमि में पराली का जलना पाया गया। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया की इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर किसान चंद्रपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस  प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें