फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने से भिड़ीं दो गाड़ियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 06 Dec 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे नंबर नौ पर गांव पन्नीवाला मोटा के निकट शुक्रवार देर रात फोरच्यूनर गाड़ी की टक्कर से दूसरी गाड़ी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


टक्कर मारने वाला चालक  मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जबकि घायल को गंभीरावस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

शव का शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार कालांवाली निवासी  दुकानदार करीब 35 वर्षीय नवीन कुमार शुक्रवार को अपने साथी तेजा सिंह के साथ गाड़ी में सिरसा आया हुआ था।
विज्ञापन


बताया गया कि रात्रि करीब साढ़े नौ बजे वापस कालांवाली जाते वक्त गांव पन्नीवाला मोटा के निकट उनकी गाड़ी को सामने से आ रही फोरच्यूनर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में गाड़ी सवार नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर घायल को अस्पताल में उपचार के लिए  पहुंचाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। नवीन विवाहित था और उसके एक लड़की है। पुलिस ने फोरच्यूनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें