फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस क्यू शेल्टर में घुसी कार, दो पेंटर नीचे दबे

Sat, 27 Feb 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बुर्जभंगु में शुक्रवार सांय एक कार अनियंत्रित होकर बस क्यू शेल्टर में घुस गई। इस हादसे में क्यू शेल्टर में पेंटिंग कर रहे दो पेंटर मलबे में दब गए जिन्हें जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव बुर्जभंगु में बस क्यू शेल्टर में दो पेंटर विज्ञापन पेंट कर रहे थे कि इसी दौरान सिरसा की तरफ से आ रही एक कार संतुलन खो बैठी जिससे सीधी पिलर से टकराते हुए क्यू शेल्टर में जा घुसी, जिससे शेल्टर मलबे में तबदील हो गया।

इस हादसे में क्यू शेल्टर में पेटिंग कर रहे दोनों युवक मलबे के नीचे दब गए। अचानक धमाके की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए जिन्होंने पास ही कार्य कर रही जेसीबी मशीन की सहायता से मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सिरसा अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। वहीं कार सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें