फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के हवालाती बैरक में पहुुंच पुलिस ने बनाया नक्शा

Sun, 29 Jan 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
चौटाला डबल मर्डर कांड की साजिश में शामिल रहे छोटू भाट का राइट हैंड चौटाला निवासी गंगाजल को लेकर शनिवार शाम को सिरसा जेल पहुंची। यहां गंगाजल पुलिस को उस हवालाती बैरक में ले गया, जहां छोटू ने उसके साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची थी।
विज्ञापन


गंगाजल जैसे-जैसे साजिश के संबंध में बैरक में बताता गया, डबवाली सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने साजिश का पूरा नक्शा तैयार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गंगाजल के खुलासे से जेल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। जेल में छोटू भाट के पास हर समय मोबाइल रहा और उसकी सारी मुलाकातें ऑफ दी रिकॉड होती थीं।

डेढ़ घंटे तक जेल में रहकर पुलिस ने गंगाजल के सहयोग से चौटाला डबल मर्डर कांड का नक्शा तैयार किया। गंगाजल ने पुलिस को बताया कि हमले में मारे गए चौटाला निवासी अमित सहारण को ठिकाने लगानी की अधिकतर साजिश तो 20 दिन तक अग्रोहा मेडिकल में रहकर रची और मर्डर का आदेश सिरसा जेल में छोटू भाट ने दिया था।
विज्ञापन


छोटू तक पहुंचने के लिए अवैध शस्त्र समेत खुद को पकड़वाया
छोटू भाट ने जेल से गंगाजल के मोबाइल पर फोन करके उसे जेल में बुलवाया। छह जनवरी को पुलिस ने गंगाजल को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में पकड़ लिया, ये गंगाजल की जेल में छोटू भाट तक पहुुंचने की साजिश थी। सात को कोर्ट में पेश करते ही उसकी जमानत मंजूर हो गई, लेकिन गंगाजल ने जमानत नहीं ली और सिरसा जेल में आकर छोटू भाट से मिला।

हवालाती बैरक मेें सात और आठ जनवरी को गंगाजल और छोटू भाट के बीच अमित सहारण को किस प्रकार ठिकाने लगाने लगाया जाए, इसका मंथन चला। आठ जनवरी की रात को छोटू भाट ने साजिश को अंजाम देने का आदेश गंगाजल को दिया।

नौ जनवरी को गंगाजल जमानत लेकर जेल से बाहर आया और फिर पंजाब गैंग के पांच शूटरों को सुपारी दे दी। 11 जनवरी को रात आठ बजकर 45 मिनट पर पांच शूटर इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में घुसे और अमित सहारण पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। हमले में अमित के साथ चौटाला निवासी सतबीर पूनिया भी मारा गया।

एक एएसआई है छोटू का बेहद खास
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों को पूछताछ में पता चला है कि छोटू भाट जब भी जेल से बाहर पेशी या उपचार के लिए किसी अस्पताल में जाना होता था तो उसके लिए केवल एक एएसआई की ड्यूटी लगती। ये एएसआई छोटू भाट का बेहद खास है। सूत्रों के अनुसार गोली लगने के बाद छोटू अग्रोहा मेडिकल में रहा और पुलिस गार्द के बीच छोटू से पंजाब के गैंगस्टर सहित सैकड़ों लोग मिलने आते थे। अस्पताल में ही उसने अमित सहारण और उस पर हमला करवाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मारने की साजिश रची।

जेल में लेकर गए थे आरोपी
पुलिस साजिश रचने वाले आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों को मर्डर की साजिश के संबंध में तमाम जानकारियां हासिल हो रही हैं। इसी सिलसिले में आरोपियों को सिरसा जेल में लेकर जाया गया। जांच को धीरे-धीरे गति मिल रही है। सारी रिपोर्ट जांच पूरी होने के बाद देंगे।
विज्ञापन

विनोद कुमार, जांच अधिकारी एवं इंचार्ज डबवाली सदर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें