फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में जाम छलका रहे थे डॉक्टर

Wed, 30 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब, ट्रॉमा सेंटर में पांच डॉक्टर शराब पी रहे हैं, जल्द आ जाओ। इमरजेंसी के मरीजों ने मीडिया कर्मियों को फोन पर सूचना दी तो मीडिया कर्मियों ने सिविल सर्जन को इससे अवगत कराया।
विज्ञापन


पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अंदर जाम छलका रहे डॉक्टरों को इसका पता चला तो वे गेट खोलकर बाहर भागे। दो डॉक्टरों को पुलिस ने रोक लिया।

इसके बाद वहां पहुंचे सिविल सर्जन ने डॉक्टरों की मेडिकल कराया और जांच के लिए ब्लड का सैंपल भिजवाया।

सामान्य अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी कक्ष है। इसके बगल में आरएमओ डॉ. विपुल गुप्ता का कमरा है।

मंगलवार शाम करीब पांच बजे कुछ मरीजों ने मीडिया कर्मियों को फोन कर सूचना दी कि आरएमओ के कमरे में पांच डॉक्टर शराब पी रहे हैं।

इसके बाद सिविल सर्जन सूरजभान कंबोज को सूचना दी गई। जेजे पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

अंदर बैठे डॉक्टरों को बाहर हो रही हलचल के बारे में पता चल गया। वे एक दम से बाहर भागने लगे। तीन भागने में कामयाब रहे जबकि दो को पुलिस ने पकड़ लिया।

इनके  नाम डॉक्टर भरत और डॉ विनय सिंगला है। दोनों ने कहा कि उन्होंने शराब का सेवन नहीं किया है। आरोप झूठे हैं। पुलिस ने कमरे की तलाश ली लेकिन कोई बोतल नहीं मिली।

सिविल सर्जन ने स्वयं आरएमओ का कमरा खंगाला। उन्हेें भी कुछ नहीं मिला। सिविल सर्जन ने डॉक्टर भरत व विनय का मेडिकल कराया और रक्त के सैंपल लिए।

रिपोर्ट में पता चलेगी सच्चाई
मैंने स्वयं कमरे की तलाशी ली लेकिन अंदर केवल टिफन में भोजन पड़ा मिला। शराब पीने का आरोप डॉक्टरों पर लगा था। पुष्टि के लिए उनके रक्त के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि डॉक्टरों ने शराब पी थी या नहीं। दोनों डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे। शाम को डॉक्टर राहुल की इमरजेेंसी में ड्यूटी थी।
सूरजभान कंबोज, सिविल सर्जन, सिरसा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें