फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्गी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Sun, 09 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
water tank - फोटो : Demo
विज्ञापन
सिरसा। गांव बचेर में शनिवार सुबह खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। दोपहर बाद सिविल अस्पताल मेेेें शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपी के जिला हरदोई निवासी राम सागर कई वर्षों से गांव बचेर निवासी अनंत कुमार के खेत संभालता था। वह सह परिवार खेत में ही रहता। खेत मेें बागवानी के लिए पानी की डिग्गी बनाई हुई थी लेकिन डिग्गी के चारों तरफ दीवार का निर्माण नहीं हुआ था। शनिवार सुबह राम सागर डिग्गी से पानी लेने के लिए गया था। संभवत: अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी मेें जा गिरा। डूबने से उसकी  मौत हो गई। काफी देर तक राम सागर घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे खेतों में तलाश करने लगी। पानी की डिग्गी में राम सागर की चप्पल बहती हुई दिखाई पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। ग्रामीण शोर आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर डिग्गी से राम सागर का शव निकाला। जांच अधिकारी एएसआई मांगेराम का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें