फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत क्लर्क को पांच हजार रुपये घूस लेते पकड़ा

Tue, 09 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा क्लर्क (लाल घेरे में) - फोटो : Bureau
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत एक क्लर्क को विजिलेंस ब्यूरो ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव धनुर निवासी जगविंद्र सिंह ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि खजाना विभाग में कार्यरत क्लर्क कन्हैया लाल जमीन की रजिस्ट्री करवाने के स्टांप की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने जगविंद्र सिंह को पांच हजार रुपये क्लर्क को देने के लिए दिए। इसके अलावा प्रशासन को मामले से अवगत करवाया। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ओपी बिश्नोई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। आरोपी क्लर्क ने जैसे ही रिश्वत की राशि अपने हाथों में ली विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रंगे हाथों पकड़ा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें