फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: हथियार के बल पर दो भाईयों से 80 हजार की नकदी लूटी, सोने चांदी के आभूषण व गाड़ी चाबी लेकर बदमाश फरार

Tue, 07 Mar 2023 01:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में पिस्तौल के बल लूट की वारदात का मामला सामने आया है। बदमाश सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल, गाड़ी की चाबी व 80 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के डबवाली में अबूबशहर के पास सोमवार देर रात को शोरूम व कैफे मालिक पर पिस्तौल तान कर चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश संचालकों से सोने चांदी के आभूषण, मोबाइल, गाड़ी की चाबी व 80 हजार की नकदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पीड़ितों ने पुलिस को दी है मामले की शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में यश अग्रवाल पुत्र कमल अग्रवाल व उसके भाई दीपांशु अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 16 गांधीनगर हनुमानगढ़ ने बताया कि उनका डबवाली में कैंटानिल शोरूम और शाइना कैफे है। दोनों भाई उन्हें चलाते है। सोमवार शाम को वह अपना शोरूम व कैफे मंगल करके कैश लेकर करीब नौ बजे अपने घर अपनी गाड़ी से सवार होकर वापस जा रहे थे।

बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने वारदात को दिया है अंजाम
जब वह अबूबशहर से आगे जय बालाजी धर्मकांटा के सामने पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालकों ने उनकी गाड़ी के आगे कार लगा दी और रोक लिया। कार में चार युवक सवार थे। उक्त युवक एक दम उतर कर आए और उनकी गाड़ी का शीशा नीचे करवा दिया। जब उसने शीशा नीचे किया तो एक युवक ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और दूसरे ने उसके कंधे पर पिस्तौल तान दिया और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण निकालने की बात कही। वहीं उक्त बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


डर के कारण उसने अंगूठी, कड़ा व उसके भाई की अंगूठी, मोबाइल और गाड़ी में रखा हुआ 80 हजार का कैश लूट लिया। उक्त बदमाश दोनों का पर्स लेकर फरार हो गए। जिसमें उनके एटीएम, लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज थे। इस दौरान उन्होंने उनका विरोध किया तो उक्त बदमाशों ने हाथ में ली हुई खाली बोतल उनकी गाड़ी के शीशे पर दे मारी। जिससे उनकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। डर के कारण उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो उक्त बदमाश अपनी कार में सवार होकर चौटाला की तरफ फरार हो गए।

जिसके कुछ समय बाद ही उनकी कार चौटाला से डबवाली जाती हुई नजर आई। उनकी गाड़ी वेन्यू बिना नंबर प्लेट की थी। जिसके पश्चात उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने भी शुरू कर दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें