फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पथराव के मामले में 99 किसानों पर दर्ज केस रद्द, 2021 में दर्ज हुआ था केस

Sat, 01 Apr 2023 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

केस रद्द होने पर किसानों ने वकीलों को सम्मानित किया। 2021 में केस दर्ज हुआ था। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा 11 जुलाई 2021 को सीडीएलयू में कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वकीलों को सिरोपा भेंट करते किसान नेता व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में किसान आंदोलन के दौरान सीडीएलयू से लौट रहे डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव करने के मामले में 99 किसानों पर दर्ज केस को सरकार ने वापस ले लिया है। इसके चलते किसानों ने वकील त्रिलोक सिंह गिल और बसंत सिंह गिल को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा 11 जुलाई 2021 को सीडीएलयू में कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया था। इसी दौरान कई शरारती तत्वों ने डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर पत्थर चला दिए। इससे उनकी गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया और आगे का शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना के दौरान उपस्थित 99 किसानों पर राजद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। सरकार की ओर से केस रद्द किए जाने की ऑर्डर की प्रतियां मिलने के बाद भारतीय किसान एकता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने किसानों को इसकी जानकारी दी। वहीं अपनी टीम के साथ वकीलों के कार्यालय पर जाकर कानूनी सहायता देने वाले वकीलों त्रिलोक सिंह गिल और बसंत सिंह गिल को सिरोपे पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


लखविंद्र सिंह ने बताया कि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और जेल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में हुई बैठक में केस को वापस लेने के लिए सहमत हो गए। इसके तुरंत बाद जिला प्रशासन को आदेश जारी किए गए थे।

सिरसा कोर्ट की प्रक्रिया की समय सीमा के चलते कई महीनों बाद अब कोर्ट से केस रद्द कर दिए गए हैं। औलख ने बताया कि आंदोलन के दौरान जब भी कानूनी सलाह की जरूरत पड़ी है, वहां वकीलों ने पहल के आधार पर किसानों के लिए सेवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें