सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज
- फोटो : फाइल फोटो
महिला आयोग के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने जेल विभाग में कार्यरत व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मानव तस्करी, जिस्मफरोशी और धमकी देने के तहत अभियोग दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति बल्लभगढ़, रोहतक, हिसार समेत कई जिला जेलों में तैनात रह चुका है। महिला का कहना है कि इस समय उसका पति हिसार रह रहा है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला हिसार पुलिस को भेज दिया है।
महिला आयोग को शिकायत भेजने वाली सिरसा के रानियां गेट निवासी मनजीत कौर का कहना है कि उसकी शादी जून 2013 में फतेहाबाद निवासी योगेश कुमार के साथ हुई थी। योगेश जेल विभाग में बतौर वार्डन के रूप में कार्यरत था। मनजीत कौर का आरोप है कि योगेश जब रोहतक जेल में तैनात था तो उसे पता चला कि वह जेल में नशा बेचता है।
कुछ समय बाद योगेश के खिलाफ रोहतक जेल में नशा बेचने के आरोप में केस दर्ज हो गया। उसे पता चला कि उसका पति आपराधिक प्रवृत्ति का है, जिसने बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में कई जमीनों पर कब्जे कर रखे हैं। सच्चाई जानने के बाद उसकी पति योगेश से अनबन हो गई। आरोप है कि योगेश ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।
2014 में मां बनने पर योगेश उसे मना कर अपने घर फतेहाबाद ले आया। मनजीत का आरोप है कि यहां उसे पता चला कि योगेश पंजाब मेें कुछ महिलाओं के साथ मिलकर जिस्मफरोशी और मानव तस्करी का कारोबार करता है। उसकी इस करतूत के सारे सबूत उसके हाथ लग गए। योगेश ने सबूत उसके हवाले करने के लिए जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
मनजीत कौर का आरोप है कि उसने कई बार सिरसा पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। महिला आयोग के निर्देश पर सिरसा शहर थाना पुलिस ने आरोपी योगेश कुमार के खिलाफ जिस्म की खरीद-फरोख्त और धमकी देने का केस दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस का कहना है कि मनजीत कौर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके इसे हिसार भेज दिया है। आगे की कार्रवाई हिसार जिले की पुलिस करेगी।