फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतखोर एक्सईएन को चार साल कैद

Thu, 29 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल पास करने की एवज में रिश्वत मांगने वाले पब्लिक हेल्थ विभाग के एक्सईएन राकेश शर्मा को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोषी करार देते हुए चार साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भाने तीन महीने अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार सिरसा आर्य समाज रोड निवासी मनोहर जैन ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि सिरसा पब्लिक हेल्थ विभाग एक्सईएन राकेश शर्मा उससे बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। विजिलेंस ब्यूरो ने नौ नवंबर 2014 को मनोहर जैन को 500-500 रुपये नोट के 15 हजार रुपये दिए।

मनोहर जैन पब्लिक हेल्थ कार्यालय में गया और एक्सईएन राकेश शर्मा को बतौर रिश्वत 15 हजार रुपये दिए। रुपये पकड़ते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने राकेश शर्मा को रंग हाथों दबोच लिया। मनोहर जैन का जनरेटर किराए पर देने का काम है। वह सरकारी विभाग को किराए पर जनरेटर देता था। एक्सईएन राकेश शर्मा उसका बिल पास करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें