फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में दो हजार का नकली नोट दे कटवाई 500 की पर्ची, काबू

Sat, 14 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नई करेंसी मार्केट में आने के साथ ही नकली नोटों का धंधा भी जोर पकड़ने लगा है। इस मामले में ओढां पुलिस ने एक युवक को काबू कर उसके पास से नकली नोट बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अभी तक जांच का हवाला देकर ज्यादा जानकारी देेने से गुरेज कर रही है।  
विज्ञापन


ओढां निवासी एक टैक्सी चालक राजस्थान क्षेत्र के एक व्यक्ति से नकली नोट लेकर आया था। आरोपी ने दो हजार का नकली नोट गोशाला पदाधिकारियों को दानस्वरूप देने की कोशिश की। आरोपी ने दो हजार का नोट देकर 500 रुपये की पर्ची कटवा ली और 1500 रुपये वापस ले लिए।

गोशाला पदाधिकारियों को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने ओढां पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत धर दबोचा। बताया गया कि आरोपी ने पुलिस के समक्ष नकली नोट के धंधे में काफी जानकारी मुहैया कराई है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर राजस्थान क्षेत्र में भी दबिश देने के लिए रवाना हो चुकी है, जहां से दो और आरोपियों को काबू किया जाना है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले की जांच का हवाला देकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामद करेंसी का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुछ नकली करेंसी बरामद की है। बताया गया कि आरोपी ओढां निवासी एक टैक्सी चालक है, जो अक्सर राजस्थान क्षेत्र में आता-जाता रहता है। यहां उसकी राजस्थान के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई, जो नकली नोटों के धंधेे में संलिप्त बताया गया है। पुलिस ने माना है कि इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

एक आरोपी को काबू किया गया है, जिससे अभी दो हजार का एक नकली नोट बरामद हुआ है। हम आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश में हैं। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन

- अवतार सिंह, एएसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें