फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ आदित्य इंसां की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी ने रिश्तेदारों के घर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हिंसा के साजिशकर्ता वांटेड आदित्य इंसां को गिरफ्तार करने के लिए एसआईटी ने उसकी रिश्तेदारियों में दबिश देनी शुरू कर दी है। एसआईटी इसके लिए तीन विशेष टीमें गठित की है। इनमें से एक टीम खुफिया तौर पर आदित्य के बारे में जानकारी जुटा रही है जबकि दो टीमों ने उसके ससुराल व बहन के घर जाकर आदित्य के बारे में पूछताछ की। सिरसा के बेगू रोड पर आदित्य का ससुराल है। एसआईटी ने सोमवार को उसके ससुराल मेें दबिश देकर आदित्य का सुराग जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आदित्य की सास गुरुदेव कौर ने एसआईटी को बताया कि परिवार चाहता हैं आदित्य आत्मसमर्पण कर दे। उसके लापता होने से पूरा परिवार परेशान है और बच्चों का तो काफी बुरा हाल है। आदित्य की बहन गगनदीप कौर बठिंडा में रहती है। एसआईटी ने बठिंडा जाकर गगनदीप कौर से भी पूछताछ की। गगनदीप कौर ने एसआईटी से कहा कि डेढ़ साल से अधिक समय हो गया आदित्य को देखे हुए। आदित्य कोई पेशेवर अपराधी नहीं है, वह एक डॉक्टर है। इतने समय से लापता होने के कारण परिवार वाले भी चिंतित हैं। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि अदालत की ओर से भगौड़ा घोषित हो चुके आदित्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जी जान से जुटी है। खुफिया तौर पर भी उसका सुराग लगाया जा रहा है। आदित्य के सभी ठिकानों पर पुलिस की टीमें लगातार दबिश देकर रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आदित्य की संपत्ती कुर्क करवाने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें