फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर झाडू लगा रही महिला के गले से झपटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के गले से झपटी चेन
विज्ञापन

शहर के सबसे पॉश हुडा इलाके में बाइक सवार दो युवकोें ने दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी में कैद हुआ युवकों का चेहरा
सिरसा।
शहर के सबसे पॉश इलाके हुडा सेक्टर 20 में मंगलवार सुबह दो बाइक सवार युवकों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। महिला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी और युवक उसे बात में उलझाकर गले से चेन झपट ली। घटना के बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की सूचना दी। दस मिनट में हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के बयान दर्ज करके जांच में जुट गई। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बरासरी निवासी किसान सुलतान सिंह अपनी पत्नी ओमपति के साथ सेक्टर 20 हुडा पार्ट टू में रहता है। सुलतान सिंह का बेटा विदेश में रहता है। सुलतान सिंह का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने मकान के गेट पर खड़ा था और पत्नी ओमपति मकान के सामने झाड़ू लगा रही थी एक लड़का ओमपति के पास आया और कहा कि आंटी हाईवे पर जाने का रास्ता कौन सा है? ओमपति ने युवक से कहा सामने अंकल खडे़ हैं उसने पूछ लो। इसी दौरान युवक ने ओमपति के गले मेें झपटा मारकर सोने की चेन छीनी और भाग कर थोड़ी दूर बाइक लेकर खडे़ अपने साथी के पीछे बैठ गया। दोनाें युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सुलतान सिंह ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके वारदात की सूचना दी। कंट्रोल रूम से वायरलेस पर संदेश प्रसारित होने पर हुडा चौकी पुलिस दस मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ओमपति का बयान लेकर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। डॉ संतलाल भांभू के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार युवकों की फोटो कैद हो गई। जांच अधिकारी पूनम चंद कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की फोटो से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द से जल्द युवकों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें