गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। लोहारू थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति को एक किलो तीन सौ ग्राम गांजे के साथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना लोहारू पुलिस के प्रधान सिपाही रविंद्र कुमार ने सोमवार को वार्ड नौ लोहारू वासी विजय कुमार को गांजे के साथ काबू किया। एएसआई जोगेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर सड़क पर पैदल आ रहा है। पुलिस ने निशानदेही के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उससे एक किलो ग्राम तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।