फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार एक युवक काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
20 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक काबू, एक फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। डबवाली सीआईए पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बाइक सवार एक युवक को 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। जबकि एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। युवक की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खा वासी प्रेम नगर मंडी डबवाली व भागने वाले लङ़के की पहचान रितिक सोनी वासी मीना बाजार मंडी डबवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए डबवाली की टीम रात को प्रेम नगर मोड़ चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि दो युवक बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस पार्टी को देखकर बाइक वापस मोड़कर भागने लगे तो पुलिस पार्टी ने पीछा कर एक युवक को बाइक सहित काबू कर लिया। जबकि एक युवक भागने में कामयाब हो गया। तलाशी लेने पर पुलिस को युवक की जेब से 20 ग्राम हेरोइन लिफाफे में मिली। पुलिस ने दूसरे आरोपी के बारे में भी पहचान कर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दूसरे युवक की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोटाला मोड़ पर दो युवक हेरोइन लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सहित एक युवक को काबू कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब रहा। दूसरा आरोपी भी जल्द पुलिस हिरासत में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें