फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप, पुजारी को मंदिर से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप, मंदिर से हटाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो ओढां। क्षेत्र के गांव बुढ़ाभाणा गांव की एक विवाहिता ने गांव सूबाखेड़ा स्थित मंदिर के पुजारी पर अश्लील छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत बड़ागुढ़ा पुलिस को दी गई। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया। थाने में पुलिस के साथ-साथ दोनों गांवों के काफी लोग भी मौजूद थे। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति हो गई और ग्रामीणों ने आरोप लगाने वाले पुजारी को मंदिर से हटाने का फैसला किया। जिसके बाद दोनों पक्ष बिना किसी कार्रवाई के चले गए।
गौर हो कि गांव बुढ़ाभाणा निवासी महिला अपने पति व सास के साथ 13 जुलाई को सूबाखेड़ा गई थी। यहां पर मंदिर के पुजारी ने एलर्जी का झाड़ा लगाने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकत की। एएसआई राजबीर ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को आज थाने में बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में पुजारी को हटाने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
सिरसा। सी-ब्लॉक निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति ने बताया कि उसका विवाह 7 जुलाई 2011 को विनित मेहता के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके परिवारजनों ने काफी दहेज भी दिया, लेकिन ससुरालजन अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उससे मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति विनित मेहता, ससुर राजेंद्र मेहता व सास आशा मेहता निवासी 47बी सी-ब्लाक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें