फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

सिरसा। गांव मल्लेकां में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का शव घर में पंखे पर लटका हुआ था। मामले की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंचे और उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर मृतका के पति पूर्ण चंद व सास गोमती, ससुर छोटू राम पर दहेज प्रताड़ना और हत्या करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोरजंड खारी (गंगानगर) निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बेटी 23 वर्षीय मलका उर्फ मोनिका की शादी वर्ष 2015 में गांव मल्लेकां निवासी पूर्णचंद से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद पूर्णचंद उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी हुई थी। इस बीच उसकी बेटी ने एक बेटे का जन्म दिया। जब मलका के बेटे का नामकरण किया गया। तब भी उन्होंने दहेज में कुछ रकम और घर की जरूरत का सामान भी दिया था।
विज्ञापन

मृतका के चाचा महावीर प्रसाद ने बताया कि मलेका का पति पूर्णचंद अक्सर मलका पर मायके से 51 हजार रुपये और बाइक लाने के लिए दबाव बनाता था। इसलिए उसने कई बार मलका से मारपीट भी की। शनिवार को भी पूर्णचंद ने मलका को मायके जाकर 51 हजार और बाइक लाने के लिए कहा। जब मलका ने मना कर दिया तो उसके पति ने उसके बेरहमी से पीटा और घर से चला गया। उसके जाने के बाद मलका ने मारपीट की सूचना अपने पिता राजेंद्र कुमार को दी। करीब 20 मिनट बाद पूर्णचंद अपने मां-बाप के साथ मलका के पास गया और तीनों ने मिलकर मलका की हत्या कर दी।
शक ना हो इस लिए फंदे से लटका दिया शव
महावीर प्रसाद ने बताया कि मलका को मौत के बाद पूर्णचंद ने अपने ससुर राजेंद्र कुमार को शनिवार सुबह करीब 11 बजकर 21 मिनट पर कॉल की और बताया कि मलका ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद राजेंद्र कुमार अपने पिता सोहन लाल व गांव के सरपंच मदन को लेकर गांव मल्लेकां पहुंचा। मृतका का शव फंदे से लटका हुआ था। महावीर प्रसाद ने बताया कि मलका के पति पूर्णचंद व उसकी सास-ससुर ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ताकि किसी को शक नहीं हो ।
विज्ञापन

पहली बेटी का भी मारा था
मृतका के चाचा महावीर प्रसाद ने बताया कि पूर्णचंद के साथ राजेंद्र कुमार ने अपनी बड़ी बेटी सुमन का भी विवाह किया था। लेकिन शादी के करीब एक साल बाद वर्ष 2014 में सुमन की भी मौत हो गई थी। पूर्णचंद का दावा था कि दौरा आने की वजह से सुमन की मौत हुई है। जबकि पड़ोसियों ने बताया था कि पूर्णचंद व उसके मां-बाप मिलकर सुमन पर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाते थे। मृतका के चाचा ने बताया कि रिश्तेदारों के दबाव में आकर राजेंद्र कुमार ने अपनी छोटी बेटी मलका की शादी वर्ष 2015 में पूर्णचंद के साथ कर दी थी। मलका ने करीब ढाई साल पहले एक लड़के को जन्म दिया । उसके जन्म दिन पर भी पूर्णचंद ने मायके से दहेज लाने के लिए मलका को परेशान किया था।
वर्जन
मृतका के पिता के बयानों पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति पूर्णचंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें