आरा संचालक पर हमला करने के आरोप में 8 के खिलाफ केस दर्ज
ऐलनाबाद। 10 दिन पहले स्थानीय वार्ड नंबर 15 निवासी आरा संचालक सुभाष जांगड़ा पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने उक्त मामला घायल सुभाष के बयान के आधार पर दर्ज किया है।
बता दें कि सुभाष का इलाज सिरसा के निजी अस्पताल सतगुरु प्रताप सिंह में चल रहा है । वह शहर के नोहर रोड़ पर अंडरपास के पार सुशील फैक्ट्री के सामने आरा मशीन चलाता है । सुभाष की आयु 35 वर्ष है और उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं । पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है । पुलिस को दिए बयान में सुभाष ने बताया कि स्थानीय पंकज शर्मा व कृष्ण शर्मा ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार किया । मनोज कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार ने तेजधार हथियारों व डंडो से हमला कर दिया।
हमले में घायल सुभाष कई दिनों से बयान नहीं दे पा रहा था । अब उसके बयान के आधार पर करीब आठ लोगों के खिलाफ मामर्ला दर्ज कर लिया गया है । इसके साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है । उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई को अंजाम में लाया जाएगा ।
- साधु राम, एसएचओ ऐलनाबाद।