फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम अफीम व 13 किलो डोडापोस्त सहित ट्रक सवार दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
500 ग्राम अफीम व 13 किलो डोडापोस्त सहित ट्रक सवार दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए डबवाली पुलिस ने ट्रक सवार दो युवकों को 500 ग्राम अफीम व 13 किलोग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार पुत्र जगदीश राय निवासी सुंदर नगर मंडी डबवाली व महेंद्र पुत्र डिप्टी निवासी रघुआना के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सदर डबवाली थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआईए की एक टीम इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार रात अबूबशहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संगरिया की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। ट्रक में दो युवक सवार थे। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 500 ग्राम अफीम व 13 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में ट्रक सवार दोनों युवकों की पहचान विनोद कुमार उर्फ विनोदिया पुत्र जगदीश राय निवासी सुंदर नगर मंडी डबवाली व महेंद्र उर्फ घोनिया पुत्र डिप्टी निवासी रघुआना के रूप में हुई। इसे बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें