फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लगाई मकान में सेंध, 12 हजार रुपये व जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरसा। एमसी कालोनी में चोरों ने एक मकान में सेंध लगाकर हजारों की नगदी व जेवरात चुराए। घटना की सूचना मिलने पर बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मकान मालिक देर रात बीमार हुई पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया हुआ था, पीछे से चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल से सुबह घर लौटे नरेंद्र कथूरिया ने घर के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। नरेंद्र कथूरिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। वह पत्नी को उपचार के लिए हिसार रोड स्थित अस्पताल ले गया। शनिवार सुबह वे वापस घर पहुंचे तो गेट पर लगा ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। नरेंद्र कथूरिया का कहना है कि चोर अलमारी से 12 हजार रुपये की नगदी, सोने की दो अंगूठियां व कानों की बालियां चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें