फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा में शामिल पांच ओर डेरा अनुयायी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसा में शामिल पांच और डेरा अनुयायी गिरफ्तार
विज्ञापन

दो आरोपियों का मिला पुलिस रिमांड, तीन भेजे गए जेल
सिरसा।
सिरसा में डेरा अनुयायियों की ओर से की गई हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी धरपकड़ पुलिस ने तेज कर दी है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने हिंसा में शामिल रहे सुदीप कुमार निवासी सच्चा खेड़ा जींद हाल निवासी सुख सागर कॉलोनी सिरसा, ज्ञानी राम निवासी राजपुरा जिला महेंद्रगढ़, संदीप कुमार निवासी प्रीत नगर सिरसा, मोहित निवासी सुख सागर कॉलोनी सिरसा, राकेश कुमार निवासी सुख सागर कॉलोनी को गिरफ्तार किया। शनिवार को पुलिस ने हिंसा में शामिल रहे लुधियाना के रायकोट निवासी जसविंद्र सिंह को गिरफ्त में लिया था। मोहित और जसविंद्र ने 25 अगस्त को बेगू के बिजली घर में लगाई गई आग में थी। जबकि सुदीप, ज्ञानी राम व संदीप ने हिंसा में शामिल होते हुए बेगू रोड पर सुरक्षा बलों पर हमला किया और मिल्क प्लांट को आग लगाई। ये लोग उन हजारों लोगों में शामिल हैं जिन्होंने हिंसा को अंजाम दिया। पुलिस के हाथ लगी डेरा की हार्ड डिस्क को खंगालने पर हजारों डेरा अनुयायियों की वीडियो फुटेज सामने आई है। इन फुटेज के आधार पर पुलिस हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। जैसे-जैसे पहचान होती जा रही है आरोपियों को गिरफ्त में लिया जा रहा है। सोमवार दोपहर को पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने संदीप व मोहित को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि सुदीप, ज्ञानी राम व राकेश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें