फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपाल हत्याकांड :

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी गुलाब सिंह दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा
विज्ञापन

भरतपाल हत्याकांड : खेत की पगडंडी को लेकर चल रहा था विवाद, गुलाब ने भरतपाल के सिर में कस्सी मारकर कर दी थी हत्या
सिरसा। गांव गिदड़ खेड़ा में हुए भरतपाल हत्याकांड मामले में वीरवार शाम सत्र न्यायालय ने हत्या के आरोपी गुलाब सिंह को दोषी करार दे दिया। उसकी सजा का फैसला शुक्रवार तक सुरक्षित रखा है। शुक्रवार दोपहर अदालत हत्यारे गुलाब सिंह की सजा का फैसला सुनाएगी। इस मामले में सदर डबवाली पुलिस ने जुलाई 2016 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव गिदड़ खेड़ा निवासी भरतपाल का अपने खेत पड़ोसी गुलाब सिंह के साथ खेत की पगडंडी को लेकर विवाद चल रहा था। 27 जुलाई 2016 को शाम साढ़े छह बजे भरतपाल खेत में पानी लगाने गया। यहां पर गुलाब सिंह सिंह ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान गुलाब ने भरतपाल के सिर पर कस्सी से वार किया। भरतपाल ने शोर मचाया तो पास ही खेत में मौजूद उसका चाचा जगदीश कुमार मौके पर पहुंच गया। जगदीश को देखकर गुलाब सिंह मौके से भाग खड़ा हुआ। जगदीश ने गंभीर रूप से घायल भरतपाल को उपचार के लिए डबवाली अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होते देख उसे सिरसा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान भरतपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डबवाली सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जगदीश का बयान दर्ज करके हत्या के आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें