फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुराचार, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर में स्थित एक घर में घुसकर एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने अपने पति के साथ इस संबंधी शहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस दी शिकायत में महिला ने बताया कि दो दिन पूर्व उसके पति किसी काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान उसके गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर आ गया। व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। लेकिन उसके विरोध करने पर उसने उसके पांच वर्षीय बेटे को उठाकर छत से फेंकने की धमकी दी। इसके बाद गांव के व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया। शुक्रवार की सांय को उसके पति चंडीगढ़ से लौटे। जिसके बाद उसने पति को घटना बारे बताया। उसके पति उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें