फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 हजार रुपये कीमत की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
90 हजार की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। जिलाभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रबल प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए सिरसा पुलिस ने एक तस्कर को काबू कर 18 ग्राम 78 मिली ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी भीम कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि वो ये हेरोइन मेला ग्राउंड में रहने वाले एक युवक से लेकर आया था। उक्त युवक दिल्ली से हेरोइन लेकर आता है और आगे सप्लाई करता है। बता दें कि एएसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में सिरसा सीआईए की एक टीम रविवार रात गांव धिंगतानिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे संदिग्ध युवक की तलाशी ली तो उसके पास 18 ग्राम 78 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच अधिकारी तरसेम सिंह का कहना है कि बरामद हेरोइन की कीमत करीब 90 हजार रुपये है। आरोपी रमेश जिस युवक से हेरोइन लेकर आया उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सोमवार दोपहर आरोपी रमेश को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें