फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तिथि और क्रमांक के भेज दिए ृहकर बकाया के नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली।
नगरपालिका की ओर से शहर में लोगों को बिना तिथि और बिना क्रमांक लिखे गृहकर बकाया के नोटिस भेजे गए हैं। इसके चलते आमजन में नगरपालिका प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है और जांच की मांग की है।
अनाज मंडी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि नगरपालिका की ओर से उसकी दो दुकानों के अलग-अलग बकाया गृहकर जमा करवाने के नोटिस भेजे गए हैं। नपा की ओर से भेजे गए नोटिसों पर बिना दिनांक लिखे और बिना क्रमांक लिखे एक सप्ताह में बकाया गृहकर की राशि जमा करवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि नपा की ओर से उसे वर्ष 2010 से वर्ष 2018 तक का बकाया गृहकर जमा करवाने का नोटिस भेजा गया है जबकि उसने वर्ष 2014-15 तक का गृहकर जमा करवाया हुआ है जिसकी रसीद उसके पास हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नपा की ओर से बिना जांच पड़ताल के लोगों को नोटिस जारी कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से उक्त मामले की जांच करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
सर्वे के दौरान लोगों से गृहकर जमा करवाया गया था। लेकिन उन्होंने रिकॉर्ड में दर्ज नहीं करवाया। नगरपालिका की ओर से काफी संख्या में लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। लोग अपनी पुरानी रसीद दिखाकर रिकॉर्ड में एंट्री करवाए और बकाया राशि जमा करवाएं।
- ऋषिकेश चौधरी, नगरपालिका सचिव कालांवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें