रानियां। रानियां थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 6 के एक घर से गैस सिलिंडर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पचाहन रविंद्र निवासी कबीर बस्ती रानियां व रवि निवासी वार्ड नंबर 9 रानियां के रूप में हुई है।
आरोप है कि दोनों ने 24 फरवरी 2019 को वार्ड नंबर छह निवासी लक्ष्मण दास के घर से दो गैस सिलिंडर चुराए थे। थाना प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई। सोमवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।