फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवंतिका माकन तंवर को जान से मारने की धमकी मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर को जान से मारने की धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ रहा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी सिरसा से इस प्रकरण में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि अवंतिका माकन तंवर को जान से मारने की धमकी देने वाले डॉ. देवकिशन मेघवाल, जगरूप और अन्य के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। वहीं इस प्रकरण में आरोपी पक्षों की ओर से डॉ. अशोक तंवर से मुलाकात कर इस मामले में राजीनामे की बात कही गई, लेकिन डॉ. तंवर ने इस पूरे मामले में राजीनामा से इंकार करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार से न तो दबाव सहन करते हैं और न ही किसी पर दबाव बनाते हैं, न ही किसी के साथ नाइंसाफी की वकालत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवंतिका माकन तंवर ने कहा कि वह इंसाफ के लिए संघर्ष करती रहेंगी और मेरा यह प्रयास तब तक जारी रहेगा, जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। अवंतिका माकन तंवर ने यह भी कहा कि आरोपी एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उसे मारने की फिराक में थे, मगर ईश्वर की कृपा और शुभचिंतकों की दुआओं के चलते वह बाल-बाल बच गई। इसलिए समझौते की किसी प्रकार की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें