गाड़ी सवार दो युवक 50 ग्राम हेरोइन समेत काबू
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त के दौरान गांव नीलांवाली क्षेत्र से गाड़ी सवार दो युवकों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है । पकड1े गये युवकों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी चुंगी खुर्द थाना नंदगढ़ जिला भटिंडा व रमनदीप उर्फ रामा निवासी सिंघपुरा जिला सिरसा के रुप मे हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
सीआईए डबवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नीलांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। कि इस दौरान सामने से आ रहे गाड़ी सवार दोनों युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर पुलिस ने युवकों को काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकडे़ गये युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके अलावा पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।