फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनी गई बालियों सहित दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। पुलिस ने गांव टप्पी निवासी दो युवकों को छीनी गई सोने की बालियों सहित काबू किया है। शनिवार दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि 12 फरवरी को बाइक सवार दो युवकों ने गांव टप्पी में घर के बाहर बैठी महिला शांति देवी के कानों से बालियां झपट ली थीं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए महिला के ब्यान पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए इसी गांव के कृष्ण व हिम्मत सिंह को शक के आधार काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें