फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो सवार युवकों ने किया आईटीआई छात्र का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार युवकों ने किया आईटीआई छात्र का अपहरण
विज्ञापन

चोपटा। गांव गुड़ियाखेड़ा से सोमवार शाम एक युवक का बोलेरो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। बाद में युवक को गांव रंगड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर नाथूसरी चोपटा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुड़ियाखेड़ा निवासी सुनील कुमार की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया है कि उसका चचेरा भाई विक्रम आईटीआई सिरसा में पढ़ता है। उसकी कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर राहुल कस्वां के साथ कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते हुए राहुल कस्वां, पवन, अंकित शर्मा, भरत निवासी निरबाण व कई अन्य युवकों ने उसके चचेरे भाई विक्रम का अपहरण कर लिया। उसने बताया कि सोमवार सायं उसका भाई आईटीआई सिरसा से बस द्वारा बस अड्डा गुडियाखेड़ा में उतरा और अनाज मंडी की ओर जा रहा था। तभी आरोपी बोलेरो पर सवार होकर आए और विक्रम को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। उसने बाइक से आरोपियों का पीछा किया, मगर फेफाना तक पीछा करने के बाद वे ओझल हो गए। बाद में पता चला कि आरोपी विक्रम को गांव रंगड़ी के पास छोड़कर फरार हो गए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें