बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले युवक को पांच साल कैद
सिरसा। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के दोषी युवक को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार की अदालत ने पांच साल कैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। जुर्माना राशि में से 20 हजार रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे।
मामले के अनुसार 25 अक्टूबर 2017 को शहर के शहर क्षेत्र में एक युवक तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के घरवालों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी रणधीर निवासी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। करीब 11 माह तक चले इस मामले का वीरवार को निपटारा करते हुए अदालत ने आरोपी रणधीर को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुना दी।