फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

सिरसा। शहर के गोविंद नगर निवासी एक महिला ने परमार्थ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़खानी करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोविंद नगर गली स्थित नंबर 6 निवासी महिला ने बताया कि 19 जुलाई 2018 की सुबह करीब 10 बजे परमार्थ कॉलोनी निवासी भगवानदास उसके घर में घुस आया। उसे अकेला देखकर भगवानदास ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बारे किसी को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। उसकी धमकियों से परेशान होकर वीरवार को उसने परिवार के लोगों को इस बारे बताया। परिवार के लोग उसे लेकर महिला थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रवीण ने बताया कि घर में घुसकर छेड़छाड़ व धमकी देने की शिकायत आई है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें