फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार किसान पर गिरी बिजली की तार, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)।
गांव खुईयांनेपालपुर में बुधवार रात्रि बिजली की तार टूटकर गिरने से बाइक सवार एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के लिए ग्रामीणों ने विद्युत निगम को दोषी ठहराया है। घटना के बाद निगम के कर्मचारी आपूर्ति चालू करने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए लौटा दिया।
किसान परविंद्र सिंह बुधवार रात्रि बाइक पर सवार होकर खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गुरुद्वारा के निकट पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की सप्लाई तार अचानक टूटकर किसान पर आ गिरी। इस घटना के बाद नजदीक खड़े सोनू सिंह और मोड़ांवाली निवासी सोहन सिंह ने भागकर लाठी की सहायता से तार में उलझे परविंद्र को मशक्कत के बाद आजाद करवाया। इस दुर्घटना में परविंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने तुरंत सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पाकर ओढां पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों की वजह से ये हादसा हुआ है। उन्होंने जर्जर तारें बदलने के लिए विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप में अवगत करवा दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद विद्युत विभाग से कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटी तार जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए वापस लौटा दिया।

सुबह जेई पहुंचे लोगोें के बीच
घटना के दूसरे दिन निगम के जेई ओमप्रकाश कड़वासरा और अमर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एकत्रित लाल राम, भूप सिंह, जगसीर सिंह, ज्योण सिंह, सोनू सिंह, हरबंस सिंह, सेवक सिंह, अमरपाल आदि ग्रामीणों ने कर्मचारियों को खूब खरी-खरी सुनाई। उन्होेंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने एसडीई भागीरथ को आपूर्ति बंद करवाने के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होेंने उल्टा उनसे ही पूछा कि आपूर्ति कहां से आ रही है। ग्रामीणों की सुनने के बाद जेई ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


जो हादसा हुआ है उसका हमेें भी काफी अफसोस है। सूचना पाकर हमने गांव मेें पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। ग्रामीणों की तार बदलने, टूटे पोल, जीरो स्विच, ट्रांसफार्मर संबंधी व ढीली तारों आदि की जो समस्या है उसके लिए शीघ्र ही सर्वे कर एस्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। हमने तीन तारें मौके पर ही बदल दी हैं जो खराब थी। हादसे में झुलसे व्यक्ति की विभाग की ओर से यथासंभव मदद की जाएगी।
-ओमप्रकाश कड़वासरा, जेई पंजुआना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें