जाटूसाना। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव भोतवास भोंदू में मंगलवार को एक युवक नेे अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव भोतवास भोंदू निवासी 31 वर्षीय संदीप कुमार ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी का फंदा लगा लिया। घटना के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब परिजन घर आए तो संदीप को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। संदीप विवाहित था। उसका एक पांच साल का बेटा भी है। वह प्राइवेट बसों पर कार्य करता था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।