फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंड एसडीओ-जेई पर 28वां केस दर्ज

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
किसानों को फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करके बिजली निगम को करोड़ों का चूना लगा चुके सस्पेंड एसडीई पंकज गंडा और जेई विनोद के खिलाफ कालांवाली थाने में धोखाधड़ी और गबन का एक और केस दर्ज हो चुका है। पुलिस ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ ये कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन


गांव हसू निवासी दर्शन सिंह ने कोर्ट में इस्तगासा दायर करके बिजली निगम कालांवाली के बर्खास्त एसडीई पंकज गंडा, जेई विनोद कुमार के खिलाफ आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने साल 2013 में उसे ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किया था।

दर्शन सिंह ने कनेक्शन की एवज में जो सरकारी फीस अधिकारियों को दी थी, वो राशि दोनों अधिकारियों ने सरकारी खजाने में जमा करवाने की बजाय खुद हड़प ली। दोनों ने उसे फीस की फर्जी रसीद थमा दी थी। फर्जी कनेक्शन होने के कारण बिजली निगम ने उसका कनेक्शन काट दिया। कोर्ट ने सारे सबूत देखने के बाद कालांवाली थाना पुलिस को एसडीई पंकज गंडा, विनोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेल में बंद हैं दोनों आरोपी
दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ये दोनों अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में अन्य मामलों में जेल में बंद हैं। बिजली निगम में एसडीई के पद पर कार्यरत पंकज गंडा ने कालांवाली बिजली निगम कार्यालय में पोस्टिंग के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करके निगम को करोड़ों का चूना लगाया। कोर्ट के निर्देश पर अब तक एसडीओ पंकज गंडा के खलाफ धोखाधड़ी और गबन के 28 केस पुलिस थानों में दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

साहब राम, जांच अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें