फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तोल के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के दम पर महिला से दुराचार
विज्ञापन

सिरसा। शहर में पिस्तौल के दम पर एक युवक ने महिला के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ और एक युवक ने दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार सुबह अदालत समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 28 वर्षीय महिला का कहना है कि शहर के मोहित की उसके पति के साथ दोस्ती थी। इस वजह से उसका घर में आना जाना लगा रहता था। महिला का आरोप है कि 30 अगस्त 2018 की दोपहर एक बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान चार मोहित अपने साथी भविष्य, जाखड़ व एक अन्य के साथ घर आया। महिला ने मोहित से कहा कि उसके पति घर पर नहीं है। महिला का आरोप है कि इसके बाद मोहित व उसके साथियों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद मोहित उसे उठाकर कमरे में ले गया और उसके साथी कमरे का गेट बंद करके बाहर खड़े हो गए। महिला का कहना है कि कमरे में मोहित ने अपनी अंटी से पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार दूंगा। इसके बाद मोहित ने उसे साथ जबरन दुराचार किया। महिला का कहना है कि धमकी के डर से उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया, लेकिन अब मोहित व उसके साथियों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया तो उसने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। परिजन उसे महिला थाने में ले आए। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी मोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने व उसके साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोपी मोहित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें