फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लाकर देसूमलकाना के खेतों में पशु उतार रहे दो लोगों को किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से लाकर देसूमलकाना के खेतों में पशु उतार रहे दो लोगों को पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली। क्षेत्र के किसानों ने पंजाब के तलवंडी साबो से गोवंशों को पिकअप में भरकर गांव देसूमलकाना के खेतों में छोड़ने वाले पिकअप चालक व परिचालक को पकड़कर कालांवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

किसान नेता गुरनाम सिंह, गुरजीत सिंह, कुलविंद्र सिंह, काका सिंह अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, राज सिंह, बग्गा सिंह, पाला सिंह ने बताया कि लावारिस पशुओं के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ये पशु उनके खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के लोगों की ओर से लावारिस पशुओं को पकड़कर गांव देसूमलकाना में छोड़ा जाता है। शनिवार को भी बिहार के दो लोग पिकअप गाड़ी में पंजाब के तलवंडी साबो से गो वंशों को पकड़कर उनके गांव में छोड़ रहे थे। उन्हें गांववासियों ने पकड़कर कालांवाली पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप में करीब 7 पशु थे। इसमें से लगभग 3 पशु गाड़ी से उतरने के बाद भाग गए, जबकि 4 पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में गांववासियों को बुला रखा है। गांववासियों की ओर से शिकायत देने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें