मकान से हजारों के आभूषण चोरी
सिरसा। रानियां के वार्ड नंबर 6 स्थित एक घर से चोर हजारों के आभूषण चोरी करके ले गए। पुलिस ने सुखदेव पुत्र रोशनदास की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
सुखदेव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 18 अगस्त को परिवार सहित रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार को वापस आए तो घर के अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और संदूक में रखे डिब्बे में करीब 6 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 27 हजार रुपए है।