फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, छात्र ने सुरक्षा गार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, छात्र ने सुरक्षा गार्ड को पीटा
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू में मंगलवार रात नौ बजे एक पार्टी के चुनावी पोस्टर लगाने को लेकर सुरक्षा गार्ड और छात्रों में विवाद हो गया। आरोप है कि छात्रों ने सुरक्षा गार्ड सूरजभान के थप्पड भी मारा। सीडीएलयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हिम्मत सिंह ने बताया कि उन्होंने छात्रों के खिलाफ शिकायत देने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है। गुरुवार को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नौ बजे सीवी रमन हाउस के पीछे कुछ छात्र एक पार्टी के पोस्टर लगा रहे थे। सुरक्षागार्ड सूरजभान ने उनसे पूछा कि विश्वविद्यालय से पोस्टर लगाने की अनुमति ली है या नहीं। इससे छात्रों के साथ उनका विवाद हो गया। एक छात्र नेता ने सुरक्षा कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। सुरक्षा कर्मचारी सूरजभान ने इसकी जानकारी चीफ सीनियर ऑफिसर को दी, तब छात्र भाग गए। सीडीएलयू ने सुरक्षा कर्मचारियों को विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के पोस्टर न लगाने की सख्त हिदायतें दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें