फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाया मोबाइल फोन, डिब्बे खोला तो निकली गणेश की मूर्ति, चेन और श्रीयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
जालसाजों ने ठगी करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग को जरिया बना लिया है। गांव खैरेकां के एक युवक ने मोबाइल फोन की ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। जब पैकेट मिला तो उसमें मोबाइल फोन की जगह गणेश की छोटी मूर्ति, चैन व श्रीयंत्र निकला। गांव खैरेकां निवासी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पास कोमल नामक एक महिला का फोन आया और उसने स्वयं को एक कंपनी का एजेंट बताया। महिला ने विनोद से कहा कि उनकी कंपनी के एक मोबाइल फोन का मॉडल बंद हो रहा है और उनके पास स्टॉक काफी है। इसलिए वह इस मोबाइल को सस्ते में यानि कि तीन हजार रुपये में बेचने को तैयार है। इस पर विनोद ने मोबाइल फोन की बुकिंग करवाई दी।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को विनोद कुमार के पास फोन आया कि मुख्य डाकघर से अपना पार्सल ले लो। इस पर वह मुख्य डाकघर के पास पहुंच गया और डाकिया ने तीन हजार रुपये लेकर मोबाइल फोन का पार्सल दे दिया। विनोद ने जब मौके पर पार्सल खोला तो मोबाइल फोन की जगह गणेश की छोटी मूर्ति, चैन व श्रीयंत्र निकला। विनोद ने बताया कि उसके साथ धोखा किया है और वह कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता अदालत में शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन मंगाया मोबाइल फोन, डिब्बे खोला तो निकली गणेश की मूर्ति, चेन और श्रीयंत्र
जालसाजों ने खैरेकां के युवक को बनाया ठगी का शिकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें