फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में दो शराबी युवकों द्वारा मोबाइल से विडियो बनाने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी युवकों ने डॉक्टर की बनाई वीडियो, विरोध किया तो की हाथापाई
विज्ञापन

सिरसा। शहर के नागरिक अस्पताल में बने इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की रात्रि को शराब के नशे में एक घायल युवक को लेकर आए दो युवकों ने काफी हंगामा किया। ये युवक सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक को लेकर अस्पताल में लेकर आए थे। इस दौरान वे पहले इमरजेंसी में पहुंचे और फिर सीधे आपरेशन थियेटर पहुंच गए, जहां डाक्टर जवाहर सिंह किसी मरीज का आपरेशन कर रहे थे। युवकों ने घायल मरीज का तुरंत उपहार करने को कहा तो डाक्टर ने कहा कि इसको ज्यादा चोट नहीं लगी है थोड़ा इंतजार कर लें। इस पर उन्होंने उन्होंने डाक्टर की वीडियो बनानी शुरू कर दी और एतराज जताने पर डाक्टर से हाथापाई भी की। डाक्टर का आरोप है कि घायल को लेकर आए दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था। डॉक्टर ने मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवकों ने उनके साथ भी हाथापाई व दुर्व्यवहार किया। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। आरोपियों की पहचान बेगू रोड स्थित सुखसागर कॉलोनी निवासी राजेंद्र व आजाद सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दो युवक फतेहाबाद से सिरसा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गांव मोरीवाला के पास एक अज्ञात गाड़ी ने बाइक सवार दोधी मूल रूप से बिहार व हाल निवासी सुचान राजेश कुमार को टक्कर मार दी। गाड़ी सवार दोनों युवकों ने उसे गाड़ी में डाला और नागरिक अस्पताल में स्थित इमरजेंसी वार्ड में ले आए। यहां आने के बाद जब वे आपरेशन थियेटर में पहुंचे तो ड्यूटी डॉक्टर जवाहर सिंह किसी ओ मरीज का उपचार कर रहे थे। दोनों युवकों ने डॉक्टर सेे राजेश का उपचार करने को कहा। इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया कि इसे ज्यादा चोटें नहीं है। कुछ देर इंतजार कर लो। दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया हुआ था। डॉक्टर की बात से युवक भड़क गए और उन्होंने मोबाइल से उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौच किया और हाथापाई करने लगे। मामला बढ़ता देख डॉक्टर व स्टाफ सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर जेजे कॉलोनी चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर चौकी में ले जाने लगे। युवकों ने पुलिस कर्मचारियों के साथ भी गाली-गलौच की। इसके बाद पुलिस ने दोनों का मेडिकल भी करवाया। जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हो गई। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रात्रि की ड्यूटी को लेकर पशोपेश में डॉक्टर व स्टाफ के सदस्य
जिला के एकमात्र नागरिक अस्पताल में रात्रि की ड्यूटी को लेकर चिकित्सक व स्टाफ सदस्य पशोपेश की स्थिति में हैं। पिछले करीब 15 दिनों से अस्पताल में बने इमरजेंसी वार्ड में तीन-चार बार डॉक्टर व स्टाफ के साथ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। रात्रि को आने वाले मरीजों के साथ आए कुछ तीमारदार शराब के नशे में होते हैं। डाक्टर या स्टाफ द्वारा कुछ पल की उपचार में देरी उनके लिए किसी आफत से कम नहीं है।
कोट्स:
-वे घायल मरीज का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक, जिन्होंने शराब पी हुई थी। वे आपरेशन थियेटर में एक युवक को लेकर पहुंचे। जिसके कोई ज्यादा चोट नहीं थी। उन्होंने कुछ देर बैठने के लिए कहा तो युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जब रोका तो हाथापाई पर उतर आए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

-डॉ. जवाहर सिंह, ड्यूटी डाक्टर नागरिक अस्पताल सिरसा।
कोट्स:
-नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से रात्रि करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी डॉक्टर ने दो युवकों के हंगामा करने की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर आकर दोनों युवकों को काबू कर लिया गया। दोनों के खिलाफ डॉक्टर की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व हाथापाई करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
-दाताराम, जेेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें