फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम पर स्वैप मशीन से पैसे निकालने का दिया लालच तो कर्मचारी ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर स्टेट बैंक की शाखा पर लगे एटीएम पर एक युवक ने पुलिस के एक एएसआई को स्वैप मशीन से रुपये निकालने का लालच दिया तो कर्मचारी ने उसे दबोच लिया। युवक की पहचान रवि निवासी बरवाला के रूप में हुई। पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डबवाली में तैनात एएसआई गुरलाल सुबह एसबीआई की एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गया। एटीएम पर पैसे निकालने में उन्हें दिक्कत आने लगी। सादी वर्दी में होने की वजह से एटीएम में ही मौजूद एक युवक रवि ने कहा कि ताऊ क्या दिक्कत हो गई। ला स्वैप मशीन से पैसे निकाल देता हूं। एएसआई गुरलाल को युवक पर शक हो गया तो उसने उसे दबोच लिया। लेकिन दूसरा युवक भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना देने पर युवक से पूछताछ की गई तो उसके पास से करीब 15 एटीएम कार्ड मिले। पुलिस ने रवि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि युवक के साथी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें