मंदिर का ताला तोड़ इंवर्टर, बैटरी व एक सिलिंडर चोरी
गोरीवाला।गांव गोरीवाला में जीवननगर रोड पर नहर के पास स्थित हनुमान मंदिर से अज्ञात चोर इंवर्टर, बैटरी व एक सिलिंडर चोरी करके ले गए। चोरी की शिकायत गोरीवाला पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि वह बीती रात को मंदिर कर ताला लगाकर घर चला गया था, जब सुबह मंदिर पर आया तो देखा कि मंदिर की रसोई का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने मंदिर के प्रधान मोहनलाल को दी। जब जांच की गई तो एक इंवर्टर, बेंटरी व एक सिलिंडर गायब था। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और गोरीवाला पुलिस चौकी से एएसआई उमेद सिंह ने मौके पर जांच शुरू कर दी है।