फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक की मौत
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल के गांव गिद्दडखेड़ा में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 35 वर्षीय बूटा सिंह पुत्र जरनैल सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना सदर के हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के भतीजे गुरमीत के मुताबिक उसका चाचा बूटा सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी मानसिक परेशानी के कारण बूटा सिंह ने वीरवार दोपहर भूलवश किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने उसे डबवाली के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भतीजे गुरमीत के बयानों पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें