कार की टक्कर से वृद्ध की मौत
ओढां। गांव ओढां के बस स्टेंड पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। वृद्ध के पुत्र ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव ओढां निवासी करीब 83 वर्षीय साधु सिंह मंगलवार की सांय को अपने पुत्र सतपाल के साथ डबवाली से वापस अपने गांव लौटा था। गांव के बस स्टेंड से पैदल घर जाते वक्त तेज रफ्तार आल्टो कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। साधुसिंह के बेटे सतपाल ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां देर रात्रि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।