महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज
कैथल। एक महिला ने दो व्यक्तियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 25 सितंबर को आरोपी छत्तरपाल व संदीप ने उसके साथ मारपीट की एवं उसके साथ छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी एसआई बीरमति ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।