अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नेशनल हाईवे पर काम कर रहे दो मजदूरों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मृतक क ी पहचान गांव सालमखेड़ा निवासी लखविंदर सिंह उर्फ बिंद्रा पुत्र बंता सिंह के रूप में हुई है। कार चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर गांव डबवाली की कैंटीन के पास रविवार शाम ठेकेदार के मुंशी देस राज की देखरेख में मजदूर लखविंदर सिंह व जगमीत सिंह फुटपाथ पर घास की सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान सिरसा की ओर से एक तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों मजदूर दूर सड़क पर जा गिरे। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों व मुंशी देसराज ने अमरीक सिंह के वाहन द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के उपरांत लखविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल जगमीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमाटम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोेस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
कार की टक्कर से मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर