फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट खरीदने के लिए रिश्तेदारों से उधार मांगे छह लाख रुपये चोरों ने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। गांव खारिया में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक घर से छह लाख रुपये व दो लाख के जेवर चुरा लिए। घटना के समय घर के लोग शादी समारोह में गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर रानियां थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान मालिक मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खारिया निवासी मुकेश कुमार छोटा जमींदार है। मुकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने खारिया रोड पर एक प्लाट का सौदा छह लाख रुपये में किया था। इसके लिए उसने अपने तीन रिश्तेदारों से छह लाख रुपये तीन दिन पहले उधार लिए थे। सोमवार को ये रकम प्लाट मालिक को देनी थी। इसलिए उसने ये राशि कमरे के अंदर ट्रंक में रख दी। मुकेश का कहना है कि 21 फरवरी की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गया हुआ था। पीछे से चोर घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें पड़े छह लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरी का पता दोपहर ढाई बजे तब चला जब मुकेश की बुआ घर में आई । उसने गेट का ताला टूटा हुआ देखकर इसकी जानकारी मुकेश को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की इस गुत्थी को सुलझाया जाएगा। मुकेश प्लाट खरीदने के लिए छह लाख रुपये अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर आया था।
- सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें